कानपुर देहात के भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत केशी गांव में आयोजित केशी प्रीमियम लीग का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में AIMIM जिलाध्यक्ष कानपुर देहात फारूक अहमद एवं औरैया जिलाध्यक्ष कारी मुक्तधिर मजहरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल को आपसी भाईचारे व अनुशासन का माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का काम करती हैं।
इस अवसर पर AIMIM विधानसभा अध्यक्ष भोगनीपुर रियाज कुरैशी का आयोजकों एवं स्थानीय लोगों द्वारा माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे।
- केशी प्रीमियम लीग के आयोजन से क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और खेल मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।


